भारत तू महान है | देशभक्ति पर बेहतरीन कविता

भारत तू महान है

कोरे कागज पे लिख के

‘भारत’ दिल के पास रख लूं।

स्वर्ग की इच्छा छोड़ दूं, और

तेरी मिट्टी की मिठास रख लूं।।

युगों से विख्यात है तेरी महानता।

तुझमें सब बसे हैं,सब में तेरी आत्मा।।

महान है…महान है..

भारत तु महान है…

वीरों की भूमि,भारत तु महान है।

निराली तेरी खूबी, भारत तु महान है

सबसे अलग पहचान है

भारत तु महान है।

भारत तु महान है।।

तेरी गोद में खेलती है नदियां

जीवन संग लाती है

पेड़-पौधे,खेत-खलिहान सबको

हवा सहलाती है।

धूल भी उड़ जाए तो रूत महक जाती है।।

ये तेरी सुन्दरता मन को हर लेती है,

खाली-खाली नयनों में स्वप्न भर देती है।

ये फूलों की महक,

ये पक्षियों की चहक,

सब विशेष है, और सबकी विशेष है इसकी विशेषता।

तुझमें सब बसे हैं,सब में तेरी आत्मा.

महान है…महान है।

भारत तु महान है।।

मेरे तु आंखों का तारा, भारत तु महान है।

तुझसे जीवन उजियारा, भारत तु महान है।।

पुराणों में भी प्रमाण है,

भारत तु महान है।

राज-पाट छोड़ वचन निभाया

श्रीराम एक भारतीय थे।

तेरी धरती पे ही कृष्ण ने

अर्जून को गीतोपदेश दिए थे।

यहां सबको सब मिला, जिसको जो चाहिए था।

आए और चलें गये तु वैसा ही रह गया।।

कुछ रंगें तेरे रंग ,कुछ उनके रंग में तु रंगा,

तु प्रेम का प्रतीक है।

तु मूल है, मौलिक है।।

तेरी ही सिद्धांतों से जग में वैज्ञानिकता।

तुझमें सब बसे है,सब में तेरी आत्मा।

महान है…महान है।

भारत तु महान है।।

है तु ही विश्वगुरु, भारत तु महान है

सबकुछ है तुझसे शुरु, भारत तु महान है

पृथ्वी पे तेरी शान है,

भारत तु महान है।

तेरी मिट्टी से जन्म लेकर

खुद को धन्य पाता हूं।

ये प्रीत है तेरी, रीत है तेरी

मैं गीत तेरा ही गाता हूं।।

मुझको गर्व है कि मैं भारतीय कहलाता हूं।

तुम से जुड़ा हूं,

मैं बस तेरा हूं।

तेरे आदर्शों से ही संसार मुझे पहचानता।

तुझमें सब बसे है, सब में तेरी आत्मा।।

महान है….महान है…

भारत तु महान है ।।

देशों में , महादेशों में, भारत तु महान है

द्वीपों में, महाद्वीपों में, भारत तु महान है।

उम्मीदों का तु यान है।

भारत तु महान है।।

 

धन्यवाद !

Raj Kumar Yadav

Email : rajkumaryadav.rky123@gmail.com

 

Gopalganj Bihar.

राज कुमार यादव जी गोपाल गंज बिहार के रहने वाले हैं । बहुत कम उम्र में ही इन्होंने कविताएं लिखना शुरू कर दिया था। इनका सपना है कि ये भविष्य में बॉलीवुड के लिए लिरिक्स लिखें और अपनी एक नई पहचान कायम करें। 18 वर्ष के इस छोटी-सी उम्र में एक बड़ा सपना लिए ये आगे बढ़ रहे हैं और एक से बढ़कर एक नई कविताएँ लिखते जा रहे हैं। हमारी सफलता की पूरी टीम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। राज जी आप ऐसे ही कविताएँ लिखें और एक दिन इतिहास रचें 🙂

आपका बहुत-बहुत धन्यवाद कि आपने HamariSafalta.com पर अपनी यह देशभक्ति स्पेशल कविता हमारे साथ साझा की।

यदि आपको राज कुमार यादव जी की ये Poem अच्छी लगी तो कृपया कमेन्ट करके हमें जरूर बताएं । यदि आप इनके द्वारा लिखी कविताएँ इस साईट पर पढ़ना चाहते हैं तो हमें कमेन्ट करके अथवा hamarisafalta@gmail.com पर लिखें । हम इनकी ज्यादा से ज्यादा कविताएँ इस साईट पर प्रकाशित करेंगे ।

Thanks 🙂

सफलता के लिए अपनाएँ स्वामी विवेकानंद जी की 6 बातें श्री नरेंद्र मोदी जी के 7 प्रेरक कथन Narendra Modi Inspiring Thoughts in Hindi बिल गेट्स के 6 इन्स्पाइरिंग थॉट्स सचिन तेंदुलकर के 6 बेस्ट मोटिवेशनल थॉट्स इलोन मस्क के 8 बेस्ट इंस्पायरिंग थॉट्स Elon Musk Quotes in Hindi